G.K. QUESTION 2017 | PART:- 36 (BANK ) | IN HINDI - Vineet-Godara.blogspot.in





            G.K. QUESTION 2017 | PART:- 36
                    TOPIC: BANK





#BANK G.K.

● भारत में सबसे पहले किस बैंक की स्थापना की गई— बैंक ऑफ हिंदुस्तान

● बैंक ऑफ हिंदुस्तान की स्थापना कब की गई— 1770
● बैंक ऑफ बंगाल की स्थापना कब की गई— 1806
● बैंक ऑफ बांबे की स्थापना कब की गई— 1840
● बैंक ऑफ मद्रास की स्थापना कब की गई— 1843
● बैंक ऑफ मद्रास, बैंक ऑफ बांबे व बैंक ऑफ बंगाल को आपस में विलय करके किस बैंक की स्थापना की गई— इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया
● इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना कब की गई— 1921
● इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कब किया गया— 1955
● इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया को नया नाम क्या दिया गया— भारतीय स्टेट बैंक
● इलाहाबाद बैंक की स्थापना कब की गई— 1865
● भारतीयों द्वारा संचालित पहला बैंक कौन-सा था— अवध कॉमर्शियल बैंक
● अवध कॉमर्शियल बैंक की स्थापना कब की गई थी— 1881
● पूर्णरूपेण भारतीयों का पहला बैंक कौन-सा था— पंजाब नेशनल बैंक
● भारतीय रिजर्व बैंक ने कार्य करना कब शुरू किया— 1 अप्रैल, 1935
● भारतीय बैंकिंग अधिनियम पारित कब किया गया— 1949
● 6 बड़े व्यावसायिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण कब किया गया— 1980
● भारतीय रिजर्व बैंक की दूसरी अनुसूची में सम्मिलित बैंकों को क्या कहते हैं— अनुसूचित बैंक
● किस समिति की रिपोर्ट के आधार पर निजी क्षेत्र में बैंक स्थापित करने की अनुमति प्रदान कर दी गई— नरसिंहमन समिति
● देश का पहला तैरता ए. टी. एम. कहाँ स्थापित किया गया है— कोच्चि
● बैंकों के ग्राहकों की शिकायतों का निदान कराने के लिए बैंकिंग लोकपाल योजना कब लागू की गई— 14 जून, 1995
● भारतीय रिजर्व बैंक ने कब तक पाकिस्तान के लिए भी केंद्रीय बैंक के रूप में कार्य किया— 30 जून, 1948
● भारतीय रिजर्व बैंक में एक गवर्नर के अलावा कितने डिप्टी गवर्नर होते हैं—चार
● रिजर्व बैंक अधिकतम् किस मूल्यवर्ग तक के बैंक नोट जारी कर सकता है— 10,000 रूपए
● रिजर्व बैंक अधिकतम् किस मूल्यवर्ग तक के सिक्के जारी कर सकता है—1,000 रुपए
● रिजर्व बैंक नोट मुद्रण (प्रा.) लि. की स्थापना कब की गई— 3 फरवरी, 1995
● उस दर को क्या कहते हैं जिस पर केंद्रीय बैंक प्रथम श्रेणी तथा अनुमोदित हुंडियों का जमानत के आधार पर देश में वाणिज्यिक बैंकों को ऋण प्रदान करता है— बैंक दर  

                                                                                                                      - VINEET GODARA

Comments